सुदृढ़ क्रिप्टोकरेंसी इंडेक्स
क्रिप्टोकरेंसी बेंचमार्किंग में विशिष्ट अग्रणी के इंडेक्स
Kraken आपको हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी CF Benchmarks से दैनिक और प्रति सेकंड प्राइसिंग तथा मार्केट बेंचमार्क तक पहुंच देता है — यह दुनिया का पहला क्रिप्टोकरेंसी इंडेक्स प्रदाता है, जिसे UK FCA ने अधिकृत किया है और जो उसके विनियमन के तहत है.
दुनिया के सबसे सम्मानित और नवोन्मेषी वित्तीय संस्थानों का भरोसेमंद भागीदार, CF Benchmarks की reference rates, real-time indices और index portfolios दुनिया की अग्रणी फर्मों के regulated financial products को आधार देते हैं. इनमें listed derivatives, investment funds और structured products शामिल हैं. CF Benchmarks की पेशकशों में सबसे प्रमुख इसका flagship CME CF Bitcoin Reference Rate (BRR) है. इसका उपयोग CME Group में सूचीबद्ध Bitcoin-USD फ़्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट के लिए किया जाता है. दुनिया भर के कई asset managers इसे Bitcoin के valuation benchmark के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं.
इंडेक्स और बाजार की अखंडता सुनिश्चित करना
CF Benchmarks 40 से अधिक एसेट्स को replicable cryptocurrency benchmarks और indices के साथ कवर करता है. इन सभी का आधार मजबूत सार्वजनिक कार्यप्रणालियां हैं, जिनका 2017 से बाजार में पूरा परीक्षण हो चुका है.
इसके अलावा, CF Benchmarks के indices UK Benchmark Regulations (BMR) के तहत निर्धारित उच्चतम regulatory standards का पालन करते हैं. इस अनुपालन का Deloitte ने स्वतंत्र ऑडिट किया है. यह इस बात का प्रमाण है कि उनकी governance, processes और controls UK Benchmarks Regulation के पूरी तरह अनुरूप हैं.
CF Digital Asset Classification Structure निवेशकों को ब्लॉकचेन इकोनॉमी समझने में मार्गदर्शन देता है
CF Digital Asset Classification Structure (CF DACS) डिजिटल एसेट्स को उनके कार्यात्मक उद्देश्य के आधार पर वर्गीकृत और अलग-अलग खंडों में बांटने वाला एक सुदृढ़, व्यापक और बहु-स्तरीय सिस्टम है. इसे निवेशकों को ब्लॉकचेन अर्थव्यवस्था समझने और अपने डिजिटल एसेट पोर्टफोलियो को अनुकूलित करने में मदद के लिए बनाया गया था. CF Benchmarks ने अपने CF DACS Token Explorer को इंटरैक्टिव भी बनाया है.

CF DACS के मूल सिद्धांत क्या हैं?
- परस्पर विशिष्टता — किसी भी समय कोई भी एसेट 1 से अधिक श्रेणी में नहीं आ सकता
- विकास — इसमें आज और आने वाले कल के रुझान शामिल हैं और समय के साथ एसेट्स के विकसित होने पर उन्हें श्रेणियों के बीच स्थानांतरित होने की सुविधा मिलती है
- सार्वभौमिकता — वर्गीकरण व्यापक है और इसमें यूनिवर्स के सभी पात्र एसेट्स शामिल हैं
CF DACS का उपयोग किसलिए होता है?
CF DACS का उद्देश्य निवेशकों को ब्लॉकचेन अर्थव्यवस्था को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना और पोर्टफोलियो निर्माण व विश्लेषण की प्रक्रिया को समर्थन देना है, ताकि किसी भी डिजिटल एसेट प्रकार, पूरी वैल्यू चेन या ब्लॉकचेन आर्थिक श्रेणियों को शामिल करने वाले पोर्टफोलियो बनाना आसान हो.
CF DACS परफॉरमेंस और जोखिम एट्रिब्यूशन को सक्षम बनाकर निवेशकों और मैनेजरों को अपने डिजिटल एसेट पोर्टफोलियो के रिटर्न के प्रमुख कारकों को समझने और उन्हें स्पष्ट रूप से बताने में मदद करता है. पिछले रीबैलेंस के बाद से इंडेक्स के घटकों के प्रदर्शन को समझना आसान बनाने के लिए, हमने हर इंडेक्स के लिए छोटे वीडियो एनिमेशन तैयार किए हैं.
