डेक्स ट्रेडिंग

हज़ारों टोकन. एक टैप.

Kraken ऐप में 2,500+ Solana टोकन ट्रेड करें. कोई वॉलेट नहीं. कोई अतिरिक्त ऐप नहीं. बस टैप करें और ट्रेड करें.

ट्रेडिंग शुरू करें
ट्रेडिंग शुरू करें

इस पर उपलब्ध

Kraken

Solana पर हर दिन हज़ारों टोकन लॉन्च होते हैं. अब तक, उन्हें ट्रेड करने के लिए Kraken छोड़ना, वॉलेट सेटअप करना और गैस फ़ीस मैनेज करनी पड़ती थी. अब आप Kraken ऐप के अंदर ही सभी टोकन एक्सेस कर सकते हैं — वही सुरक्षा, वही पोर्टफ़ोलियो, कोई अतिरिक्त स्टेप नहीं.

ट्रेडिंग शुरू करें
ट्रेडिंग शुरू करें

X पर जो टोकन देखा? यहीं खरीदें.

नए Solana टोकन लॉन्च होते ही Kraken पर ट्रेड के लिए उपलब्ध हो जाते हैं. लिस्टिंग का इंतज़ार नहीं. अलग ऐप नहीं. बस सर्च करें, टैप करें और अपने मौजूदा बैलेंस से ट्रेड करें.
ज़्यादा जानें
ज़्यादा जानें
Kraken app showing newly launched Solana tokens

2,500+ टोकन, एक ऐप

ट्रेंडिंग मीमकॉइन से लेकर नए लॉन्च हुए प्रोजेक्ट तक — ऐसे Solana टोकन एक्सेस करें जो पारंपरिक एक्सचेंज पर उपलब्ध नहीं हैं.
Solana token list in the Kraken app

वॉलेट सेटअप की ज़रूरत नहीं

आपका वॉलेट पहले ट्रेड पर अपने आप बन जाता है. कोई सीड फ़्रेज़ नहीं, कोई एक्सटेंशन नहीं, कोई अतिरिक्त ऐप नहीं.
Automatic wallet creation in the Kraken app

एक पोर्टफ़ोलियो, एक व्यू

ऑन‑चेन होल्डिंग्स आपके Kraken पोर्टफ़ोलियो के साथ दिखती हैं. कीमतें, पोज़िशन और परफ़ॉर्मेंस — सब एक जगह.
Unified portfolio view showing on-chain and Kraken holdings

आपकी की, आपके टोकन

टोकन एक ऐसे वॉलेट में रखे जाते हैं जिस पर सिर्फ़ आपका नियंत्रण होता है. पहले ट्रेड पर अपने आप बनता है, पहले दिन से सुरक्षित.
Self-custodial wallet secured in the Kraken app

पारदर्शी फ़ीस, कोई छिपा खर्च नहीं

हर ट्रेड पर सिर्फ एक बार की फ़ीस — पहले से दिखती है. गैस फ़ीस की कोई झंझट नहीं. कोई अप्रत्याशित स्लिपेज नहीं.
ट्रेडिंग शुरू करें
ट्रेडिंग शुरू करें
Kraken app showing clear DEX trading fees

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

डेक्स ट्रेडिंग से आप ऐसे टोकन सीधे Kraken ऐप से खरीद और बेच सकते हैं जो Kraken Exchange पर लिस्टेड नहीं हैं. यह एक एम्बेडेड अनुभव है जो आपको विकेन्द्रीकृत एक्सचेंज (डेक्स) पर लॉन्ग-टेल और नए लॉन्च हुए टोकन तक पहुंच देता है — अपने मौजूदा Kraken बैलेंस से, बिना ब्रिजिंग, गैस फ़ीस या बाहरी वॉलेट कनेक्शन की चिंता किए.

डेक्स ट्रेडिंग फ़िलहाल Jupiter के ज़रिए Solana ब्लॉकचेन पर उपलब्ध है. यूज़र Jupiter की VRFD टोकन लिस्ट से टोकन ट्रेड कर सकते हैं — यह एसेट्स की एक क्यूरेटेड सूची है जो Jupiter के डेक्स वेरिफ़िकेशन मानकों को पूरा करती है (वैध मेटाडेटा, पर्याप्त लिक्विडिटी, कोई स्पष्ट रेड फ़्लैग नहीं). Kraken किसी भी डेक्स टोकन की उपयुक्तता, नियामक स्थिति, निवेश योग्यता या गुणवत्ता का मूल्यांकन नहीं करता. मांग के आधार पर भविष्य में अतिरिक्त चेन जोड़े जा सकते हैं.

Jupiter की वेरिफ़ाइड लिस्ट में शामिल होना Kraken द्वारा किसी प्रकार का समर्थन, सिफ़ारिश, ड्यू-डिलिजेंस आकलन या किसी भी तरह की सिक्योरिटीज़ अथवा कानूनी समीक्षा नहीं है. ट्रेडिंग से पहले हमेशा अपना खुद का रिसर्च करें (DYOR).

डेक्स ट्रेडिंग और आपका सामान्य Kraken अकाउंट — दोनों की प्रकृति अलग है. डेक्स टोकन सेल्फ-कस्टोडियल होते हैं — ये Privy द्वारा संचालित एम्बेडेड वॉलेट में रखे जाते हैं, जहाँ Kraken आपकी प्राइवेट की को नियंत्रित नहीं करता और ट्रेड विकेन्द्रीकृत लिक्विडिटी पूल के ज़रिए होते हैं. डेक्स टोकन Kraken पर लिस्टेड नहीं हैं, Kraken इन्हें कस्टडी में नहीं रखता, और न ही इनकी समीक्षा करता है. Kraken ऐप दोनों को हर जगह स्पष्ट रूप से अलग और लेबल करके दिखाता है, ताकि आपको हमेशा पता रहे कि आप किस तरह का एसेट देख रहे हैं. डेक्स ट्रेड केवल मार्केट ऑर्डर होते हैं.

डेक्स ट्रेडिंग फ़िलहाल Egypt, Panama, Peru, Dominican Republic और Mexico के चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, और भविष्य में और देशों में उपलब्ध होगी.

डेक्स ट्रेडिंग केवल ऐप पर उपलब्ध फ़ीचर है. आप अपने डेक्स बैलेंस केवल Kraken Web पर देख सकते हैं.

वॉलेट सेटअप की कोई ज़रूरत नहीं है. पहली बार डेक्स ट्रेड करने पर आपके लिए अपने आप एक नॉन-कस्टोडियल वॉलेट बन जाता है, जो आगे के सभी ट्रेड में इस्तेमाल होता है — आपको सीड फ़्रेज़, की, या गैस फ़ीस मैनेज नहीं करनी होती. पहला डेक्स ट्रेड करने से पहले, आपको डेक्स ट्रेडिंग पर लागू सेवा की शर्तों का एक अलग सेट पढ़कर स्वीकार करना होगा — यह आपकी मौजूदा Kraken शर्तों के अलावा है.

हां डेक्स ट्रेडिंग केवल वेरिफ़ाइड Kraken यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. अगर आपने अभी तक आइडेंटिटी वेरिफ़िकेशन पूरा नहीं किया है, तो ट्रेड करने से पहले आपसे यह पूरा करने के लिए कहा जाएगा.

Kraken ऐप ओपन करें और वह डेक्स टोकन चुनें जिसे आप ट्रेड करना चाहते हैं. डेक्स टोकन को Kraken-लिस्टेड टोकन से अलग पहचाना जा सकता है — नीचे दाईं ओर एक छोटे आइकन से, या एसेट पेज पर डेक्स लेबल से. खरीदें पर टैप करें और राशि दर्ज करें. जब आप खरीदें पर टैप करते हैं, तो आप एक ही निर्देश देते हैं जो ट्रेड और आपके Kraken बैलेंस व डेक्स वॉलेट के बीच फ़ंड्स के हस्तांतरण दोनों को अधिकृत करता है. जब आप खरीदें पर टैप करते हैं, तो आप एक ही निर्देश देते हैं जो ट्रेड और आपके Kraken बैलेंस व डेक्स वॉलेट के बीच फ़ंड्स के हस्तांतरण — दोनों को अधिकृत करता है. ट्रेड आमतौर पर 1 मिनट से कम में सेटल हो जाते हैं.

ऑन‑चेन ट्रेडिंग, जिसे डेक्स ट्रेडिंग भी कहा जाता है, विनियमित वित्तीय उत्पाद नहीं है. आप विकेन्द्रीकृत प्रोटोकॉल पर सेल्फ-कस्टोडियल वॉलेट के ज़रिए ट्रेडिंग करते हैं; Kraken आपके एसेट या प्राइवेट की नहीं रखता. टोकन की कीमतें अस्थिर हैं और आपका कुछ या पूरा निवेश डूब सकता है. Kraken ने डेक्स पर उपलब्ध टोकन की समीक्षा या अनुमोदन नहीं किया है और टोकन लिस्ट में शामिल होना किसी भी प्रकार का समर्थन, कानूनी सत्यापन या निवेश अनुशंसा नहीं है. ट्रेडिंग थर्ड-पार्टी प्रोटोकॉल द्वारा निष्पादित होती है; Kraken डेक्स निष्पादन को नियंत्रित नहीं करता और न ही ऑर्डर फ़िल, समय या कीमत की गारंटी देता है. उपलब्धता क्षेत्राधिकार के अनुसार भिन्न होती है.

आज साइन अप करें

मुफ़्त में अकाउंट बनाकर बस 4 मिनट में ही निवेश करना शुरू करें.

Kraken ऐप डाउनलोड करने के लिए स्कैन करें

Contact activity